Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

स्मार्ट मीटर के विरोध में कल सूरजगढ़ बन्द

सूरजगढ़, (19 अगस्त 2025)। कल स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में सूरजगढ कस्बा पूर्णतया बन्द रहेगा। व्यापार मंडल सूरजगढ़ के अध्यक्ष मदनलाल महपालवासिया ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया है कि 20 अगस्त को झुंझुनूं बन्द के आह्वान पर सूरजगढ़ के सभी व्यापारिक संस्थान बन्द रखें। नीजि शिक्षण संस्थानों के अध्यक्ष सुरेन्द्र अहलावत ने भी घोषणा की है कि 20 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बन्द रहेंगे। व एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमवीर खिचड़ ने भी बन्द को पूर्ण समर्थन दिया है तथा संगठन द्वारा कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। अतः समस्त नगर वासियों से निवेदन है कि 20 अगस्त को सूरजगढ़ बन्द को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.