Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लायंस क्लब झुंझुनू के अध्यक्ष लायन डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत ने किया ध्वजारोहण

लायंस क्लब झुंझुनू ने मनाया सदस्यों का जन्म दिवस

झुंझुनू (15 अगस्त 2025)। लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत के द्वारा क्लब संरक्षक एमजेएफ लायन एसएन शर्मा, पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन श्रवण केजड़ीवाल एवं लायंस साथियों की गरिमामय उपस्थिति मे पंसारी लायंस अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनू में प्रातः 8:30 बजे में ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात क्लब अध्यक्ष एवं क्लब संरक्षक द्वारा पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन श्रवण केजड़ीवाल, सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, पीआरओ लायन अशोक सोनी को आज इनके जन्म दिवस पर पुष्पमाला, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर जन्म दिवस बधाई संदेश देकर सम्मान कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत, क्लब सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन श्रवण केजड़ीवाल, क्लब संरक्षक एमजेएफ लायन एसएन शर्मा, निवर्तमान क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर बबीता कुमावत, प्रांतीय सलाहकार एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन शिव कुमार जांगिड, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ जांगिड़, लायन डॉक्टर उम्मेद सिंह शेखावत, लायन डॉक्टर एनएस नरूका, पीआरओ लायन अशोक सोनी, लायन महिपाल सिंह, लायन रतन लाल शर्मा, लायन सुरेंद्र केडिया, लायन शकुंतला पुरोहित, लायन संपत पुरोहित, लायन मुबारक अली पठान, गोपीराम शर्मा एवं राहुल जांगिड़ सहित अन्यजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.