Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जन कल्याण ट्रस्ट झुंझुनूं का वार्षिक अधिवेशन 28 सितंबर को झुंझुनूं में

जिले के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह भी होगा

झुंझुनूं (6 अगस्त 2025)। महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जन कल्याण ट्रस्ट झुंझुनूं की कार्यकारिणी सभा का आयोजन चुणा का चौक राणी सती रोड स्थित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 6 अगस्त, 2025 बुधवार को अपराह्न 3 बजे ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी जयपुर निवासी राधेश्याम ढंढारिया की अध्यक्षता में किया गया।

गत सभा की कार्यवाई का विवरण सचिव एडवोकेट श्रवण केजडीवाल ने पढ़ कर सुनाया जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। सभी का शब्दों से स्वागत अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता भौड़कीवाला द्वारा किया गया। आय व्यय का विवरण कोषाध्यक्ष निर्मल मोदी ने प्रस्तुत किया।

सभा में उपस्थित मैनेजिंग ट्रस्टी जयपुर निवासी राधेश्याम ढंढारिया, अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता भौडकीवाला, सचिव एडवोकेट श्रवण केजडीवाल, कोषाध्यक्ष निर्मल मोदी, प्रोफेसर केएम मोदी चिडावा, डाक्टर डी.एन.तुलस्यान, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, संतोष हाकिम मलसीसर, रतन लाठ मलसीसर, मनोज गुप्ता सिंघाना, रमेश बाछुका चिडावा, नवल किशोर गोयल सुल्ताना, मनोज डाबरीवाल पिलानी, सुरेश शाह सुरजगढ, रामस्वरूप देवड़ा मंडावा, राजीव क्याल बिसाऊ, सुरेश कानोडिया खेतडी, सुशील रूंगटा मंड्रेला, रमेश सर्राफ धमोरा सहित अन्य जन ने संस्था की ओर से आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की एवं सर्वसम्मति से ट्रस्ट का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह 28 सितंबर को झूंझुनू में आयोजित किये जाने का निर्णय किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम का चीफ एडवाइजर प्रोफेसर केएम मोदी चिडावा, संयोजक डाक्टर डी.एन.तुलस्यान एवं सह संयोजक रघुनाथ प्रसाद पोद्दार को बनाया गया।

सम्मान समारोह में जिले भर के वे छात्र छात्राएं जिन्होंने एक जनवरी 2024 से अब तक वर्ष 2025 तक में कॉलेज स्तर पर बी.कॉम, एम.कॉम, बीएससी इत्यादि में 75% (कला संकाय में 70%) या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं एवं इसके अतिरिक्त प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त करने वाले सीए, एमबीए, एलएलबी, इंजीनियरिंग, डॉक्टरी डिग्री प्राप्त करने सहित अन्य प्रोफेशनल डिग्री होल्डर्स व आईएएस, आईपीएस, आरएएस, आरजेएस आदि में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिये 15 सितंबर तक संबंधित छात्र छात्राएं अपनी मार्कशीट या डिग्री की फोटो कॉपी आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के साथ संयोजकों को जमा करवा सकते हैं।

रविवार 28 सितंबर को आयोजित होने वाले अधिवेशन एवं सम्मान समारोह की व्यवस्थाओं के लिए विस्तृत कमेटियों का गठन भी किया गया।

सभा समाप्ति के पश्चात आदर्श बाल निकेतन स्कूल में स्थापित सरस्वती प्रतिमा पर उपस्थित सभी ट्रस्टी एवं सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.