Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मोदी रोड स्थित कमल हाईट्स पर तुलसी लगे गमलों का वितरण

झुंझुनू (1 अगस्त 2025)। हर घर तुलसा अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब झुंझुनू एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में तुलसी लगे गमलों का वितरण गिन्नी देवी राधा वल्लभ जी खेतान ट्रस्ट के सौजन्य से शुक्रवार अपराह्न 3 बजे मोदी रोड स्थित कमल हाईट्स एवं आस पास की एरिया में अग्रवाल समाज के पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश केजडीवाल सान्निध्य में किया गया।

जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर डी.एन.तुलस्यान ने बताया कि हर घर तुलसी का वासा रहे सदा नर हरि के पासा की भावना को आत्मसात करते हुए इस अवसर पर तुलसी लगे गमलों के वितरण कार्यक्रम में कमल हाईट्स एवं आस पास की एरिया की महिलाएं उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.