Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

महर्षि दयानन्द बालिका महाविधालय में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

झुंझुनू, (22 जुलाई 2025)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) के तत्वावधान में आज स्थानीय इकाई महर्षि दयानन्द बालिका विज्ञान पी.जी. महाविधालय, झुंझुनू में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्राचार्य डॉ. रामस्वरूप जाखड ने छात्राओं को गुरु शिष्य परंपरा और गुरु वंदन पर प्रकाश डालते हुए समाज में गुरु और शिष्य के बीच स्थापित मूल्यों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. गोपाल शर्मा ने गुरुवन्दन जैसे आयोजनों को भारतीय मूल्यों की स्थापना के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में महाविधालय के व्याख्याता डॉ. राजेश सिहाग, डॉ. उस्मान खान, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, नन्द किशोर एवं समस्त स्टाफ सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.