Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं एकेडमी सीबीएसई के 7 विद्यार्थियों का नीट (यूजी) में चयन
शानदार ऑल इंडिया रैंक अर्जित कर डॉक्टर बनने की राह को किया आसान
झुंझुनू,(17 जून 2025)अपने सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणामों के लिए विख्यात झुंझुनूं एकेडमी सीबीएसई के विद्यार्थियों ने नीट (यूजी) परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देकर एक बार फिर से शेखावाटी में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।
जानकारी देते हुए स्कूल प्राचार्य डॉ. रवि शंकर शर्मा ने बताया कि 14 जून को घोषित नीट (यूजी)-2025 के परीक्षा परिणामों में झुंझुनूं एकेडमी के 7 होनहार विद्यार्थियों ने शानदार ऑल इंडिया रैंक हासिल की है।
उन्होंने बताया कि झुंझुनूं एकेडमी के आकाश चौधरी पुत्र सरिता देवी एवं हेतराम सिंह ने 4256 वीं रैंक, हनिशा बसेरा पुत्री सजना एवं रोहिताश बसेरा ने 4477 वीं रैंक, कुसुम पुत्री राजबाला एवं कपिल कुमार ने 4521 वीं रैंक, विनय सैनी पुत्र सुनिता एवं विनोद कुमार सैनी ने 5980 वीं रैंक, अनिरूद्ध धायल पुत्र सुमिता एवं रणधीर सिंह ने 6378 वीं रैंक, दिव्या कुलहरि पुत्री सुभिता देवी एवं देवी सिंह कुलहरि ने 16507 वीं रैंक तथा अनुश्री पुत्री श्रीमती पूनम एवं लोकेश कुमार ने कैटेगरी 3265 वीं रैंक प्राप्त कर डॉक्टर बनने की राह को आसान किया है।
इस अवसर पर झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी, मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, स्कूल डायरेक्टर आकाश मोदी, गरिमा मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, स्कूल प्राचार्य डॉ. रविशंकर शर्मा, उप प्राचार्या सरोज सिंह, एडमिशन डायरेक्टर श्यामसुन्दर शर्मा, हेडमिस्ट्रेस उमा शर्मा एवं प्रशासक कमलेश कुलहरि सहित सभी स्कूल पदाधिकारियों एवं स्टाफ मैम्बर्स ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।