Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत किया जा रहा है जागरूक

"बचपन बचाओ, शिक्षा दिलाओ" का दिया संदेश

झुंझुनूं, (17 जून 2025)। बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जिलेभर में बाल श्रम के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

सहायक निदेशक अरविन्द ओला के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अभियान के तहत राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह में बच्चों को उनके मौलिक अधिकार, शिक्षा के महत्व और सुरक्षित बचपन के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर परियोजना समन्वयक महेश मांजू और काउंसलर अरविन्द कुमार ने बाल श्रम के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।

टीम ने बाद में शहर के प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे श्री ओम जोधपुर स्वीट होम, महादेव मिष्ठान भंडार, ढाबे, मिठाई की दुकानें आदि पर जाकर बाल श्रम निषेध अधिनियम 1986 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की जानकारी दी। प्रतिष्ठान संचालकों से आग्रह किया गया कि वे 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को काम पर न रखें और “बाल श्रम मुक्त प्रतिष्ठान” का संकल्प लें।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के महत्व को भी बताया गया, जो संकटग्रस्त बच्चों की सहायता के लिए निःशुल्क और गोपनीय सेवा है। आमजन से अपील की गई कि वे बाल श्रम या बाल शोषण की घटनाएं देखें तो तुरंत सूचना दें।

सहायक निदेशक ओला ने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं, बल्कि पूरे समाज को इस दिशा में जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.