Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ़, (5 जून 2025)। आज पर्यावरण दिवस पर जनता फाउंडेशन के चैयरमेन संदीप खीचड़ ने कहा कि पर्यावरण हरा-भरा है तो जल है। पर्यावरण के बीना जल खत्म हो जायेगा। जनता फाउंडेशन ने इस सीजन में 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। आज रेलवे लाइन के पास गुरूजी प्रीतम सिंह खुगांई के नेतृत्व में, पतंजलि महिला महामंत्री सरिता लुनायच की अध्यक्षता में, ओमप्रकाश भुडनपुरिया के मुख्य आतिथ्य में नीम के पौधे लगाए।इनकी सुरक्षा एवं रखरखाव का कार्य सरिता लुनायच ने सहर्ष स्वीकार किया। कार्यक्रम का संचालन वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने किया।इस अवसर पर योगासना भारत की राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुदेश खरड़िया, रेनू शर्मा, चेतन्य देव खरड़िया, पायल खरड़िया, आशा डाबला, मुकेश मान, सुनिता नेहरा, सुनिता लोहान, राजेश लुनायच, बबिता खीचड़, सुनिल नेहरा, मुनेश पुनिया, के एल मिश्रा, प्रमोद भगासरा किरण शर्मा आदि उपस्थित थे।