Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर, 24 जनवरी। पर्यटन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा ने कहा कि बजट की उपलब्धता के आधार पर प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कमलेश्वर महादेव, नीलकण्ठ महादेव केरवास, रिछड़ी महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, दीपेश्वर महादेव, सीतामाता, झरनी एवं कामाता आदि स्थानों को पर्यटन हेतु विकसित करने पर विचार किया जा सकेगा।
पर्यटन राज्य मंत्री मंगलवार को राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे।
इससे पहले विधायक रामलाल मीणा के मूल प्रश्न के जवाब में पर्यटन राज्य मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ के कमलेश्वर महादेव, नीलकण्ठ महादेव केरवास, रिछड़ी महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, दीपेश्वर महादेव, सीतामाता, झरनी एवं कामाता आदि स्थानों को पर्यटन हेतु विकसित करने का प्रस्ताव वर्तमान में विचाराधीन नहीं है।