Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ,(10 मई 2025)। आज गुरु जी मेडिकल स्टोर पर पवन मेघवाल की अध्यक्षता में राजस्थान के किसानों के मसीहा चौधरी कुम्भाराम आर्य को जन्म दिन पर याद किया गया। वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने उनके जीवन व किसानों की भलाई के लिए किये गये कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।तथा कहा कि जिस जमीन के आज किसान मालिक हैं।वह हक जब कुम्भाराम आर्य राजस्थान के राजस्व मंत्री थे तब कानून बनवाकर सभी किसानों को उनका मालिकाना हक दिलवाया।उससे पहले जमीन के मालिक जागीरदार थे।जो किसानों से ऊपज का 50% हिस्सा लगान के रूप में लेते थे। जिससे किसानों की सारी कमाई जागीरदारों के पास चली जाती थी।इस अवसर पर योगाचार्य डाक्टर प्रितम सिहं खुगांई, महेंद्र सिंह एल आई सी, राजपाल कुमावत,सन्दीप, उम्मेद सिंह, चन्द्र मुखी आदि उपस्थित थे।