Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग : लोक अदालत की विशेष प्री काउंसलिंग आज

एवीवीएनएल के उपभोक्ताओं के लिए विशेष मौका

झुंझुनूं, (8 मई 2025)। राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार 10 मई को आयोजित होगी। इसके संबंध में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में न्याय टेबल पर पिछले 3 दिवस से आपसी समझाइश से मुकदमों का निस्तारण करवाए जाने के लिए प्री काउंसलिंग जारी है। शुक्रवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से संबंधित विशेष प्री काउंसलिंग जिला आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील करेंगे। आयोग सदस्य प्रमेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील के मार्गदर्शन में आयोग के लंबित प्रकरणों, प्री लिटिगेशन प्रार्थना पत्र, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के पुराने बकाया, वीसीआर, विवादित बिल राशि, विद्युत कनेक्शन स्थापित करने में आने वाली अड़चनों इत्यादि से संबंधित मामलों के प्रकरणों का निस्तारण उपभोक्ता व एवीवीएनएल के अधिकारियों को न्याय टेबल पर एक साथ बैठाकर करवाने का प्रयास जिला आयोग द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों का निस्तारण करवाने पर हमेशा के लिए मुकदमेबाजी से छुटकारा मिल जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.