Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न : जिला कलक्टर ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

खाद्य सुरक्षा अभियान में नाम जोड़ने की प्रक्रिया में लाएं गति - कलक्टर रामावतार मीणा

झुंझुनूं,(5 मई 2025)। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने जिले के अधिकारियों को जनहित से जुड़ी शिकायतों के शीघ्र समाधान के सख्त निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री की जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायत की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर मीणा ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन शिकायतों का समाधान जिला स्तर पर किया जा सकता है, उन्हें प्राथमिकता के साथ तत्काल निपटाकर रिपोर्ट भेजी जाए। वहीं, जिन मामलों का निस्तारण राज्य स्तर पर होना है, उन्हें भी तुरंत संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया जाए।

गर्मी के मौसम को देखते हुए बैठक में जिले में बिजली एवं पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो।

बैठक में खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। जिला रसद अधिकारी को निर्देशित किया गया कि इस कार्य में गति लाते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जाए।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों की स्थिति पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘संपर्क 2.0’ पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग करनी होगी, ताकि शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।

*यह रहे मौजूद*

बैठक में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एम के टिबडा़, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता महेंद्र सिंह झाझडिया, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक नानूराम, सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, पीएमओ डॉक्टर जितेंद्र भांबू, नगर परिषद आयुक्त दिलीप पूनिया, एसिईओ रामनिवास चौधरी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पूनिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बृजेंद्र सिंह राठौड़, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ पवन पूनिया, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नेहा झाझडिया, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला, एपीआरओ विकास चाहर, जिला रसद अधिकारी डॉ निकिता राठौड़, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ राजेंद्र सिंह लांबा, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक, सीडीईओ अनसूईया सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.