Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू (27 अप्रैल 2025)। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था झुंझुनू के तत्वाधान में झुंझुनू निवासी मुंबई प्रवासी स्वर्गीय सत्यनारायण सागरमल मोदी के चंद्रकांत मोदी एवं परिवार के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को निशुल्क बेडशीट वितरण कार्यक्रम रविवार अपराह्न 5 बजे चूना का चौक रानी सती रोड स्थित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में संपन्न हुआ।
स्कूल सचिव परमेश्वर हलवाई ने मुंबई प्रवासी दानदाता मोदी परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे जरूरतमंद लोगों के लिए इस प्रकार के पुनीत कार्य करने की सोच रखते हैं।
इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई, डाक्टर डीएन तुलस्यान, सुनील तुलस्यान, प्रिषा तुलस्यान, एबीएन स्कूल प्राचार्य डॉक्टर अजय शर्मा एवं स्कूल स्टाफ सहित अन्य जन उपस्थित थे।