Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रवासी बंधुओ ने गौशाला आकर गौ सेवा की

झुंझुनू (12 अप्रैल 2025)। श्री गोपाल गौशाला झुन्झनू में शनिवार को मुंबई प्रवासी वीना जालान, सीए दीनबन्धु जालान, जयपुर प्रवासी सरला जगनानी, रमेश जगनानी एवं रमाकांत तुलस्यान द्वारा अपने हाथों से गोवंश को गेहूं के आटे से बनी रोटिया, गुड एवं हरि चरी खिलाकर गौ सेवा की गयी।

इस अवसर पर गौशाला प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, मंत्री नेमी अग्रवाल एवं डॉ डीएन तुलस्यान द्वारा प्रवासी बंधुओ का माल्यार्पण के साथ दुपट्टा औढाकर गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

सीए दीनबन्धु जालान ने अध्यक्ष एवं मंत्री से गौशाला में अपनी ओर से विशेष सहयोग करने की इच्छा प्रकट की जिस पर अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री नेमी अग्रवाल ने गौशाला को विभिन्न आवश्यकता से उन्हें अवगत करवाया जिस पर जालान ने शीघ्र ही गौशाला को सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.