Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चैत्र नवरात्र की नवमी पर मां दुर्गा की आराधना की

कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन ग्रहण करवाया

जयपुर, (6 अप्रेल 2025)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को चैत्र नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर सपरिवार मां दुर्गा का पूजन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और हवन में पूर्णाहुति देकर देवी मां की आराधना की। शर्मा ने देवी स्वरूपा कन्याओं का विधिवत पूजन किया और उन्हें भोजन ग्रहण करवाया।
इस अवसर पर उन्होंने मां जगदम्बा से समस्त प्रदेशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि से परिपूर्ण होने तथा राजस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर होने की प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.