Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सीकर (28 मार्च 2025)। गुर्जरगौङ ब्राह्मण समाज की ओर से महर्षि गौतम की जयंती 30 मार्च रविवार को दोपहर 1:15 बजे से शिवसिंहपुरा स्थित महर्षि गौतम पार्क में मनाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए महर्षि गौतम सेवा संस्थान के अध्यक्ष महावीर प्रसाद कलवाडिया ने बताया कि इस अवसर पर भगवान महर्षि गौतम की पूजा आरती होगी तथा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित होगा ।