Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

एबीएन स्कूल में हुआ विदाई पार्टी व आशीर्वाद समारोह का आयोजन

झुंझुनू (22 फरवरी 2025)। चूणा चौक राणी सती रोड स्थित झुंझुनू प्रगति संघ द्वारा संचालित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे शनिवार को 12 वीं क्लास के विद्यार्थियों के लिए 11वीं क्लास के विद्यार्थियों द्वारा फेयरवेल व गुडलक पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारम्परिक रूप से माँ सरस्वती की पूजा के साथ की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी स्कूल सेक्रेटरी परमेश्वर हलवाई रहे व अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल डॉ अजय कुमार ने की।
स्कूल सेक्रेटरी ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुआ कहा की जीवन में सदमार्ग पर चलते हुए कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास, दृढ इच्छाशक्ति व सकारात्मक सोच से कठिन से कठिन लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही कहा की एक अच्छा इंसान बनकर समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर 11 वीं व 12 वीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार-चाँद लगाए। क्लास 12 वीं के सभी स्टूडेंट्स को टाइटल व गिफ्ट दिए गए। क्लास 12 वीं के स्टूडेंट्स ने भी सभी टीचर्स को टाइटल व गिफ्ट दिए। मिस्टर फेयरवेल का अवार्ड लकी खन्ना व मिस फेयरवेल का अवार्ड काकुल शर्मा को मिला। अंत में स्कूल प्रिंसिपल डॉ अजय कुमार ने शुभाशीष देते हुए कहा की निरंतर अभ्यास ही सफलता का मूल मन्त्र है। कार्यक्रम का सफलतम संचालन क्लास 11 वीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.