Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर, (24 जनवरी 2025)। निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं ओ पी बुनकर ने शुक्रवार को जयपुर में समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलवाई।
निदेशक बुनकर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य के सभी राजकीय विभागों में दिनांक 24.01.2025 को प्रातः 11:00 बजे मतदाता शपथ दिलवाई जाने हेतु मुख्य सचिव महोदय राजस्थान सरकार से निर्देश प्राप्त हुए है। जिससे लोकतंत्र में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
निदेशक ने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से प्रेषित प्रारूप अनुसार समस्त कार्मिकों को मतदाता शपथ दिलवाई गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक मेघराज सिंह मीणा, अनुपमा टेलर, वित्तीय सलाहकार पदमचंद, उपनिदेशक बनवारी सिनसिनवार, डॉ. मंजू यादव सहित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।