Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्यपाल बागडे ने सीकर में जिला समीक्षा बैठक ली

विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिले - राज्यपाल

जयपुर, (23 जनवरी 2025)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को सीकर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र नागरिकों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

राज्यपाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी अधिकारियों की हैताकि सभी पात्र व्यक्ति इसका लाभ उठा सकें। राज्यपाल ने जल जीवन मिशन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र गरीब परिवार आवास से वंचित न रहेसाथ ही स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय निर्माण के कार्य की भी जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजनास्वामित्व योजनामहात्मा गांधी नरेगा योजनास्वच्छ भारत मिशन ग्रामीणएक पेड़ मां के नाम अभियानराजीविकाप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाजल जीवन मिशन,  प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनाप्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाफॉर्म रजिस्ट्रीप्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजनाप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनामुद्रा योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.