Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया “राजस्थान का आर्थिक परिदृश्य” पुस्तक के द्वितीय संस्करण का विमोचन

जयपुर, (30 नवंबर 2024)। उपमुख्यमंत्री वित्त विभाग दिया कुमारी ने शनिवार को वित्त विभाग (बजट) के संयुक्त शासन सचिव श्रीकृष्ण शर्मा, द्वारा लिखित पुस्तक “राजस्थान का आर्थिक परिदृश्य” के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया गया।

राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक अर्थव्यवस्था के मूलभूत सिद्धांतों के साथ साथ व्यावहारिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर लिखी गई है। जिसे मानक संसाधनों यथा बजट 2024-25, आर्थिक सर्वेक्षण, विभागों के प्रशासनिक प्रतिवेदनों एवं प्रामाणिक सामग्री से तैयार किया गया है।

इस अवसर राजस्थान लेखा सेवा के वरिष्ठ अधिकारी भगवान सहाय लाड़ला, वरुण मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.