Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
श्री गोपाल गौशाला में गोपाष्टमी पर रंग बिरंगी रंगोली सजाई
गौ माता की पेंटिंग प्रतियोगिता, महाआरती एवं नृत्य नाटिका का आयोजन
झुंझुनूं (10 नवंबर 2024)। शहर की प्रसिद्ध श्री गोपाल गौशाला में शनिवार को गोपाष्टमी के अवसर पर भव्य आयोजन किए गए।
जानकारी देते हुए अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलिया एवं सचिव नेमी अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर शनिवार प्रातः: 5 बजे से सामूहिक हवन के साथ गोपाष्टमी मेले का शुभारम्भ कार्यक्रम संयोजक शशिकान्त पंसारी के संयोजन में किया गया। गोपाष्टमी मेले में चण्डी प्रसाद टिबडा एवं रमाकांत तुलस्यान की और से भव्य बिजली का डेकोरेशन आकर्षण का केन्द्र रहा।
दोपहर में रंग बिरंगी रंगोली झुझुनू एकेडमी के बच्चो दारा सजाई गयी। सायंकाल 6 बजे दीप जलाकर उत्सव मनाया एवं गौ माता की महाआरती के पश्चात टिन्नी रेखा त्रिलोकी एण्ड पार्टी द्वारा नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। नृत्य नाटिका में भगवान के विभिन्न स्वरूपों की जीवन्त झांकी सजाई गई एवं आकर्षक नृत्य नाटिका पर गोभक्त मंत्र मुक्त हुए बिना नहीं रह सके।
गोपाष्टमी मेले पर गौ माता की पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें नितीन अग्रवाल के सौजन्य से प्रथम विजेता ज्योति सोनी को रु. 11000, द्वितीय निखिल जांगिड़ को विजेता को रु. 5100, एवं तृतीय विजेता एवं दिशा तुलस्यान को रु. 3100 के अतिरिक्त 11 सांत्वना पुरस्कार में प्रत्येक को दस ग्राम चांदी के सिक्के एवं 50 प्रतिभागियों को विशेष उपहार राशि प्रत्येक को ₹200 से पुरस्कृत किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती सपना अग्रवाल एवं चंद्रिका मोदी ने जज की भूमिका निभाई। और इस कार्यक्रम को सक्सेस करने में सपना राणासरिया, आशीष तुलस्यान, नीतू अग्रवाल और नंदी गौशाला की गो सेविकाओं ने बढ़ चढ़कर इस प्रोग्राम में अपना योगदान दिया।
गौ माता की आरती में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने भाग लिया एवं उनके सानिध्य में गौशाला पदाधिकारी, सदस्य एवं गौ सेवकों ने गौ माता की आरती की।
प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत सहित अन्य गौ भक्तों ने तुलादान के माध्यम से गौ सेवा भी की।
पेंटिंग प्रतियोगिता प्रायोजक परिवार की विद्या अग्रवाल, निर्णायक सपना अग्रवाल, चंद्रिका मोदी, प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, गोपाष्टमी मेला प्रायोजक परिवार से एवं संजय टीबडा का दुपट्टा ओढ़ाकर गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलिया, सचिव नेमी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार तुलस्यान, सयोजंक शशिकांत पंसारी, आनंद टीबड़ा, विपिन राणासरिया, नरोत्तम लाल राणासरिया, गोपाल हलवाई, संजू राणासरिया, विनोद केडिया, बजरंगलाल अग्रवाल बड़ागांव वाले, केशरदेव तुलस्यान, सम्पत चुड़ैलावाला, किशोरी लाल टिबडा, भामाशाह विश्वनाथ टीबड़ा, नरेश गाड़िया, कमल केजडीवाल, भीम शाह, श्याम सुंदर टिबडा, आशीष तुलस्यान, पवन मोदी, संजय टिबडा, अशोक तुलस्यान, नवल खंडेलिया, श्याम सुंदर तूलस्यान, विनोद गोयनका, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, डॉक्टर ममता जालान, उषा केडिया, डॉक्टर भावना शर्मा, सपना राणासरिया, निर्मला ढंढारिया, सरिता सिंघानिया, विनोद सिंघानिया, दिनेश चंद्र अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, महेन्द्र चंदवा, मुरारी सैनी सहित शहर के गौभक्त बडी संख्या में मौजूद थे।
गोपाष्टमी पर्व पर गौ भक्त दानदाताओं द्वारा बड़ी संख्या में सहयोग किया गया जिसमें प्रमुख रूप से दिपकजी जालान सूरत द्वारा एक लाख रुपये गौशाला को भेंट कर गौ दान किया गया। इसी क्रम में निखिल खेतान सुपुत्र गायत्री देवी श्रीधर जी खेतान मुंबई एवं संजय खेतान सुपुत्र गायत्री देवी श्रीधर जी खेतान मुंबई द्वारा भी गौ दान किया गया।
गायों की बृह्मपुरी दिनबन्धु जी जालान मुम्बई, लड्ड गोपाल द्वारा, रमेश जी गाडिया, विनोद जी लाठ मुम्बई, विनोद जी केडिया हैदराबाद, सुरेश जी भीमसरिया, नरेश जी परसरामपुरिया, पवन जी बंका सूरत, स्वर्गीय मंगतुराम जी रानासरिया परिवार, आशुतोष जी पावर एलटी, स्वर्गीय चौथमल जी पाटोदिया परिवार एवं कालूराम जी तुलस्यान परिवार द्वारा ब्रह्मपुरी रसोई गोवंश को अर्पित करवाई गई।
दिनेश जी जालान जयपुर एवं जगदीश प्रसाद जी तुलस्यान परिवार द्वारा गौ माता को सवामनी दलिया रसोई अर्पित करवाई गई।