Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का लखोटिया के नेतृत्व में किया स्वागत

लक्ष्मणगढ़,(10 नवम्बर 2024)। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चितौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी का केशर वाटिका पहुंचने पर भाजपा नेता श्रीकुमार लखोटिया के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया स्वागत। जोशी झुंझुनूं उपचुनाव के लिए जयपुर से सालासर होते हुए झुंझुनूं पहुंचे। इससे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने रात्रि विश्राम केशर वाटिका में किया तथा सुबह झुंझुनूं के लिए रवाना हुए। जोशी के साथ इस अवसर पर सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ कमल सिखवाल भी साथ थे।
इस दौरान भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ राजस्थान के प्रदेश संयोजक श्रीकुमार लखोटिया के नेतृत्व में केशर वाटिका में माल्यार्पण कर दुपट्टा पहनाकर कर व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अलका शर्मा, लक्षमनगढ शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व शहर भाजपा मंत्री सूर्य प्रकाश महर्षि, हरिराम प्रजापत आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.