Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विधायक कोष के लिए कुल 292 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि स्वीकृत -ग्रामीण विकास राज्य मंत्री

जयपुर, (30 जुलाई 2024)। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि विधायक कोष के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रथम किश्त के रूप में प्रति विधायक एक करोड़ 50 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं। इस प्रकार कुल 292 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र माण्डल में जनवरी, 2019 से 31 अगस्त, 2023 तक विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत कुल 677 कार्य स्वीकृत किये गये, जिनमें 507 कार्य पूर्ण हुए, 163 प्रगतिरत है और 7 कार्य अभी तक प्रारम्भ होने शेष हैं।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस संबंध में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि विधायक कोष की राशि यदि 5 वर्ष में खर्च नहीं हो पाती है तो राज्य सरकार के निर्देश के बाद नव गठित विधानसभा में विधायकों द्वारा उपयोग में ली जा सकती है। राज्य विधानसभा से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जाता है।

इससे पहले विधायक उदयलाल भडाणा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र मांडल में क्षेत्रीय विधायक निधि कोष के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में 2 करोड 25 लाख (225 लाख), वित्तीय वर्ष 2020-21 में 2 करोड 25 लाख (225 लाख), वित्तीय वर्ष 2021-22 में 5 करोड (500 लाख), वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5 करोड (500 लाख), वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5 करोड (500 लाख) राशि आवंटित की गई। इस प्रकार माह जनवरी, 2019 से 31 अगस्त, 2023 तक कुल 19 करोड 50 लाख (1950 लाख) रूपये का आवंटन हुआ है।

उन्होंने बताया कि आवंटित राशि के विरूद्ध इस अवधि में 15 करोड 5 लाख 8 हजार रूपये (1505.08 लाख) की स्वीकृति जारी हुई है तथा 8 करोड 42 लाख रूपये (842.00 लाख) का व्यय हुआ है। उन्होंने कार्यों एवं व्यय का विवरण सदन के पटल पर रखा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.