Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

केंद्रीय मंत्री का जयपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जयपुर,(27 जुलाई 2024)। रालोद नेता राम गोपाल भूरिया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोद जयंत चौधरी का जयपुर आगमन पर भारी संख्या पर कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ स्वागत किया। इसमें रालोद प्रदेश प्रभारी पूर्व सांसद मालूक नागर साहब, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, भरतपुर विधायक डॉ सुभाष गर्ग, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह दुलार, रालोद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रताप चौधरी, प्रवक्ता हर वीर सिंह, मंगल चंद Dariya, महेंद्र कटेवा, रामा नंद आर्य, देश राज नूनिया, निर्जन चौधरी, पूर्व विधायक सलीम खान, राष्ट्रीय महासचिव इलियास खान, शीश राम कटेवा, भगीरथ Man, सरदार गुरमीत सिंह Man, अमर जीत सिंह खेतड़ी, राम कुमार मुरादपुर, रालोद युवा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र फौजदार, रालोद स्टूडेंट्स फ्रंट वेद प्रकाश बेनीवाल सहित पूरे राजस्थान प्रदेश कार्यकर्ता मौजूद थे। जयंत चौधरी ने युवा पीढी के कौशल विकास और उधमिता के बारे में विस्तार से बताया। आने वाले समय में भारत को हरेक एरिया में दुनिया में नंबर एक बनाना है। आगे प्रदेश प्रभारी संगठन को मजबूती देने की योजना बताई। कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.