Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू (21 जुलाई 2024)। पुष्करजी स्वीट्स by डेजर्ट चौपाटी का शुभारंभ ग्रीन अम्ब्रेला के पास, जे.पी. जानू स्कूल के सामने, स्टेशन रोड़, झुंझुनूं पर रविवार प्रातः 11:15 बजे विधिवत रूप से किया गया। पुष्करजी स्वीट्स के संचालक रामनिरजंन तुलस्यान, हरीश तुलस्यान, कृति तुलस्यान एवं तन्मय तुलस्यान ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। नव निर्मित शाखा पुष्करजी स्वीट्स एण्ड बेकर्स का शुभारंभ राम निरंजन तुलस्यान, एमजेएफ लायन एसएन शर्मा, रामावतार जी हलवाई चिडावा वाला, भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, एडवोकेट भगवान सिंह शेखावत, मोहनलाल डोटासरा एवं डॉ इदरीस कुरेशी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
जानकारी देते हुए संचालक हरीश तुलस्यान ने बताया कि वर्तमान में डॉक्टर बावलिया नेत्र क्लिनिक एवं श्रद्धा एंक्लेव के पास स्थित उनके मुख्य शाखा के पश्चात स्टेशन रोड पर यह दूसरी शाखा है जहां उनके द्वारा निर्मित सभी तरह की मिठाइयां, केक, स्नैक्स एवं बैकरी के आइटम उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।