Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुन्झुनू पहुंची जाट समाज की ‘जन चेतना यात्रा’

झुंझुनू(08 जून 2024)। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के तत्वावधान से समाज में व्याप्त कुरितियो के खिलाफ ‘जन चेतना यात्रा’ रवाना की गई सुनिल सिहाग ने बताया कि गीतांजलि फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में युवा प्रदेश अध्यक्ष कालुराम झाझडिया के नेतृत्व में ‘जन चेतना यात्रा’ के तहत समाज में फैल रही सामाजिक कुरीतियो को मिटाने के लिए जागरूक किया जाएगा साथ ही कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, रोजगार सृजन व जाटों के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाषचन्द खैरवा, वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष उम्मेदसिंह भास्कर, युवा जिला अध्यक्ष अरविन्द सिहाग, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, किशन लाल तेतरवाल, सुभाष भास्कर, मदन जानू, महेंद्र तेतरवाल, जोगेन्द्र गोदारा, ओमप्रकाश सिहाग, मास्टर मनसाराम, सचिन सीगडा़ अंकित माजू प्रवीण सुंडा विवेक खीचड़ सुशांक चौधरी वीरेंद्र जालिमपुरा तथा झुन्झुनू जिले के प्रत्येक गांव ढाणी से पहले युवा साथी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.