Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

8वी सीनियर महिला/पुरुष राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

पुरुष वर्ग में जयपुर एवं महिला वर्ग में टोंक रही विजेता

जयपुर (28 मई 2024)। राजस्थान रग्बी फुटबॉल संघ के तत्वाधान में बाड़मेर रग्बी फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित 8वी राज्य स्तरीय सीनियर महिला/पुरुष रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। जिसमे पुरुष वर्ग में जयपुर एवं महिला वर्ग में टोंक विजेता रही । 
राजस्थान रग्बी फुटबॉल संघ के प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह राजावत ने बताया की बाड़मेर रग्बी फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित 8वी राज्य स्तरीय सीनियर महिला/पुरुष रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । जिसमे प्रदेश भर से कुल 33 टीमों ने भाग लिया है । जिसमे महिला वर्ग में 14 व पुरुष वर्ग में 19 टीमों ने भाग लिया है ।
राजावत ने बताया की 2 दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन स्वरूप सिंह स्टेडियम बालोतरा में किया गया था जिसमें पुरुष वर्ग में जयपुर विजेता रही और टोंक उपविजेता रही तथा सीकर तृतीय स्थान पर रही। साथ ही महिला वर्ग में टोंक विजेता एवं जयपुर उपविजेता और नागौर तृतीय स्थान पर रही है।

राजस्थान रग्बी फुटबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष पण्डित सुरेश मिश्रा ने फ्रांस से बाड़मेर रग्बी संघ के सफल आयोजन के लिए राजस्थान रग्बी फुटबॉल संघ के सभी पदाधिकारी एवं विजेता व उपविजेता सहित सभी टीमों को बधाई दी ।

इस अवसर पर बीजेपी के ब्लॉक अध्यक्ष भवानी सिंह महेचा, मोहन महेचा, राजस्थान रग्बी फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष  जितेश कुमार, रविन्द्र सिंह धीरावत, संयुक्त सचिव गौरव कुमार सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.