Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
एबीएन स्कूल कार्यकारिणी चुनाव संपन्न
अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, सचिव परमेश्वर हलवाई एवं कोषाध्यक्ष सीए पवन केडिया बने
झुंझुनू, (10 मार्च 2024)। झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई द्वारा संचालित चुना का चौक रानी सती रोड स्थित आदर्श बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम के कार्यकारिणी चुनाव रविवार प्रातः 11:00 बजे वर्ष 2024 से 2027 अर्थात 3 वर्षों के लिए सभा की अध्यक्षता कर रहे झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई के ट्रस्टी एवं राजपूताना शिक्षा मंडल मुंबई के अध्यक्ष विनोद गाड़िया ने संपन्न करवाये जिसमें अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, सचिव परमेश्वर हलवाई, कोषाध्यक्ष सीए पवन केडिया, उपाध्यक्ष हरीश तुलस्यान, सह सचिव संजीव मोदी एवं पीआरओ डॉक्टर डी एन तुलस्यान को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।
उपरोक्त पदाधिकारीयों के अतिरिक्त कार्यकारिणी में सर्वश्री गिल्लू राम मोदी एवं केशर देव तुलस्यान को संरक्षक, डॉक्टर अतुल कुमार गर्ग, श्रवण केजडीवाल, अमित जगनानी, श्रीकांत पंसारी, कैलाश चंद्र सिंघानिया, अनूप गाड़िया, नरेंद्र वर्मा, सीए मनीष मित्तल, मुकेश गुप्ता चिड़ावा वाला, नीरज शर्मा, डॉ श्रीमती ममता जालान को सदस्य बनाया गया साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्रिंसिपल डॉक्टर अजय शर्मा एवं वाइस प्रिंसिपल श्रीमती अनीता मंहमिया को लिया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद गाड़िया मुंबई ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
इससे पूर्व मुंबई प्रवासी विनोद गाड़िया के विद्यालय आगमन पर स्कूली छात्राओं द्वारा उनका तिलकार्चन कर स्वागत किया गया तथा गाड़िया एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने विद्यालय परिसर में स्थापित मां सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से विनोद गाड़िया का दुपट्टा ओढाकर माल्यार्पण कर श्री राम मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन भी किया गया।
कार्यकारिणी चुनाव से पूर्व सभा में स्वागत भाषण हरीश तुलस्यान ने दिया जबकि सचिव परमेश्वर हलवाई ने सभा प्रारंभ करते हुए विद्यालय प्रगति से सभी को अवगत करवाया एवं नवनियुक्त प्रिंसिपल डॉक्टर अजय शर्मा की नियुक्ति की जानकारी देते हुए उनका सभी से परिचय करवाया गया।
विद्यालय विकास एवं प्रगति के बारे में हरीश तुलस्यान ने सुझाव दिए इस पर मुंबई प्रवासी विनोद गाड़िया ने सभी से आवश्यक चर्चा कर अपनी ओर से विद्यालय विकास आगामी वर्षों में कैसे किया जाए अपने अनुभवों से सभी को अवगत करवाया।
सभा समापन से पहले पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नवरंगलाल टीबडा के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।