Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम ने लगाया जागरूकता शिविर

युवाओं को दिए विदेशों में नौकरी करने के टिप्स

झुंझुनू, (01 मार्च 2024)। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम जयपुर की ओर से शुक्रवार को उदावास स्थित राजकीय आई.टी.आई. झुंझुनूं में विदेशो में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में विदेशो में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए सुरक्षित तथा वैध प्रवासन के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। निगम के प्रोग्राम मैनेजर सुरेश वैष्णव ने श्रमिकों के विदेशो में नौकरी हेतु जाने के लिए सुरक्षित तथा वैध प्रवासन से सम्बन्धित नियमों की जानकारी दी। भारतीय विदेश मन्त्रालय के पी.ओ.ई. महेन्द्र कुमार ने विदेश यात्रा के दौरान ध्यान रखने योग्य विषयों पर प्रकाश डालते हुए कानून संगत सुरक्षित प्रवास का महत्व समझाया। आरएसएलडीसी प्लेसमेण्ट काउन्सलर अन्शुल गंगवाल ने वर्तमान में इजराइल में नई भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई। आरएसएलडीसी प्लेसमेण्ट काउन्सलर अभिनव सोमानी के द्वारा विदेश में प्रस्थान पूर्व दिशा-निर्देश प्रशिक्षण तथा राजस्थान प्रवासी श्रमिक कल्याण प्रकोष्ठ के कार्य दायित्वों की जानकारी प्रस्तुत की। मोडल करियर सेण्टर झुंझुनूं के यंग प्रोफेशनल शुभम शर्मा ने एन.सी.एस पोर्टल तथा करियर काउन्सलिंग के बारे में जानकारी दी। आईटीआई के उपनिदेशक जीतसिंह यादव ने आरएसएलडीसी कार्यदल का स्वागत-अभिनन्दन किया। जिला कौशल समन्वयक अमित कुमार ने शिविर के लिए व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन कमल कुमार मीणा अनुदेशक ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.