Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
डॉ. आलोक त्रिपाठी सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एंड दांडिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर में कुलपति नियुक्त
राज्यपाल मिश्र ने जारी किए नियुक्ति आदेश
जयपुर, (14 फरवरी 2024)। राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी डॉ. आलोक त्रिपाठी को सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एंड दांडिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर में कुलपति पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। मिश्र ने राज्य सरकार के परामर्श से यह नियुक्ति की है।
राज्यपाल मिश्र द्वारा जारी आदेश में डॉ. आलोक त्रिपाठी को यह नियुक्ति कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले के लिए की है।