Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

वृक्षारोपण अभियान में अग्रवाल समाज झुंझुनू द्वारा 721 पौधे वितरण किए गए

झुंझुनू (8 जुलाई 2024)। अग्रवाल समाज झुंझुनू द्वारा महाराजा अग्रसेन मार्ग स्थित अग्रसेन भवन में 8 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अर्जुन, आंवाला, बिल, अमरूद, जामुन एवं शहतूत के 721 बड़े पौधों का वितरण किया गया।
जय श्री बजरंग टिंबर एंड हार्डवेयर मर्चेंट के ओमप्रकाश केजडीवाल एवं नवीन केजरडीवाल के सौजन्य से आयोजित उक्त कार्यक्रम के संयोजक आशीष तुलस्यान, सपना राणासरिया, उषा केड़िया एवं संगीता गुप्ता के संयोजन मैं कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन भवन में दानदाता परिवार की ओर से महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
दानदाता नवीन केजरीवाल का संयोजक आशीष तुलस्यान, अध्यक्ष संपत चुडैला वाला एवं कोषाध्यक्ष राजेश केजरीवाल, दानदाता परिवार की मंजू देवी, ममता देवी एवं कुमारी राशिका केजरीवाल का संयोजिकाओं ने दुपट्टा औढाकर माल्यार्पण के साथ महाराजा अग्रसेन जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पीआरओ डॉक्टर डीएन तुलस्यान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष संपत चुडैलावाला, कोषाध्यक्ष राजेश केजडीवाल, सीए लोकेश अग्रवाल, श्रवण गोयनका, रमाकांत हलवाई, नितिन अग्रवाल, नरेश कुमार परसरामपुरिया एडवोकेट, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, श्रवण रिंगसिया, प्रमोद टीबड़ा, सपना राणासरिया, उषा केडिया, संगीता गुप्ता, नीतू अग्रवाल, सपना अग्रवाल, श्रुति मोदी, रेखा बिसाउवाला, सरिता सिंघानिया, निर्मला ढंढारिया, डॉक्टर भावना शर्मा, गोपी सत्संग मंडल एवं नंदी शाला महिला टीम सहित अन्य जन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.