Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
6204 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्र में होंगे क्रमोन्नत
राज्यांश के रूप में 41.32 करोड़ रुपए स्वीकृत
जयपुर, । राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी 6204 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केंद्रों में क्रमोन्नत किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने इन मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को क्रमोन्नत करने पर आने वाले अतिरिक्त वित्तीय भार के लिए कुल 56.72 करोड़ रुपए में से राज्यांश के रूप में 41.32 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी है। इस मंजूरी से मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बढ़ते कार्यभार को कम किया जा सकेगा। साथ ही, केन्द्रों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और विकास होगा।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में प्रदेश में कुल स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या 55,816 और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या 6,204 है।