Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बजट सहित विभिन्न योजनाओं का कार्य तय समयावधि में हो पूर्ण

निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग

जयपुर, (20 अप्रेल 2026)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग निदेशक ललित कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा सहित विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाएं तय समयावधि और प्रभावी क्रियान्वयन के साथ पूर्ण हों। उन्होंने लंबित कार्यों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए।

ललित कुमार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मुख्यालय ‘अम्बेडकर भवन’ के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बजट घोषणा वर्ष 24-25, 25-26 और 26-27 की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बैठक में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने 24 से 26 अप्रेल को चंडीगढ़ में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित चिंतन शिविर से जुड़ी तैयारियों की भी समीक्षा की।

निदेशक ने कहा कि वर्ष 2024-25 की कुल 26 बजट घोषणाओं में से 14 पूर्ण हो चुकी हैं, 12 प्रगतिरत हैं। वर्ष 25-26 की 15 घोषणाओं में से 9 पूर्ण हो चुकी हैं, 6 प्रगतिरत है। वर्ष 2026-27 की 9 घोषणाओं में से 1 पूर्ण हो चुकी है, जबकि 8 प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है।

बैठक में अतिरिक्त निदेशक नसीम खान, रामेश्वर लाल परसोया, ओपी मीणा, सुण्डाराम मीना, रीना शर्मा, अशोक कुमार जांगिड़, अरविन्द कुमार सैनी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.