Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू (22 फरवरी 2024)। नवागत जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव से गुरुवार श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टीज ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया।
श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी श्रवण केजडीवाल, परमेश्वर हलवाई, रोहिताश्व बंसल एवं डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने एसपी ऑफिस पहुंचकर यादव का दुपट्टा औढाकर माल्यार्पण के साथ श्री राम मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।
एसपी यादव ने इस शिष्टाचार भेंट के दौरान सभी से परिचय कर विभिन्न संस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि जिला पुलिस प्रशासन समाज़ोपयोगी कार्य भी आप लोगों के साथ मिलकर अवश्य करेगी।