Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

जनहित से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

झुंझुनूं, (20 जनवरी 2025)। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला कलेक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पेयजल, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को बुहाना, सिंघाना व पिलानी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल टंकियों की नियमित साफ-सफाई की जाए और क्लोरीन की मात्रा नियंत्रित रखी जाए ताकि पानी की गुणवत्ता बनाए रखी जा सके।

बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सड़क किनारे लगे विद्युत पोल की स्टे वायर हटाई जाए और ढीले तारों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए।

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सब सेंटर के लिए भूमि आवंटन के मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और बजट घोषणाओं की क्रियान्विति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जिले में हवाई पट्टी के विकास के लिए योजनाबद्ध ढांचा तैयार करने को कहा गया। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अल्पसंख्यक कल्याण हेतु छात्रावासों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर उनकी शुरुआत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र शर्मा, पीडब्ल्यूडी के एससी महेंद्र झाझडिया, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र लंबा, सीडीईओ अनसूईया, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बृजेंद्र राठौड़, समाज कल्याण विभाग के डॉ. पवन पूनिया, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझडिया, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक देवेंद्र चौधरी और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.