Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विकसित भारत संकल्प यात्रा अब 17 से शेष कार्यक्रम यथावत

वीसी के माध्यम से जिला परिषद सीईओ ने लिया तैयारियों का जायजा

झुंझुनूं, (14 दिसंबर 2023)। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, उनको लाभान्वित करने के संबंध में जिलें में ”विकसित भारत संकल्प यात्रा ” का आयोजन अब 16 की बजाय 17 दिसंबर से किया जाएगा। 26 जनवरी तक चलने वाली इस यात्रा के संबंध में गुरुवार को पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त ने इसे 17 दिसंबर से जिले में शुरु करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर बचनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि शेष कार्यक्रम यथावत रहेंगे। इस संबंध में गुरुवार को जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी ने संबंधित अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से तैयारी बैठक ली और अधिकारियों से यात्रा के लिए अब तक की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.