Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बेंगलुरु में आयोजित विश्व सिंधी सेवा संगम में बोले वासुदेव देवनानी

सिंधी समाज को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में निभानी होगी सहभागिता

जयपुर, (28 जनवरी 2024)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहां है कि सिंधी समाज को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा की सिंधी समाज व्यापार और उद्योग में अग्रणी है और समाज की टैक्स में भागीदारी 24 प्रतिशत है ।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी रविवार को सुबह मुंबई से बेंगलुरु पहुंचे और वहां विश्व सिंधी सेवा संगम को संबोधित किया । उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभूमि पर गर्व होना चाहिए। सिंधी भाषा प्राचीन और मधुर भाषा है। इस संगम में सिंधी भाषा के विकास पर चर्चा करने की आवश्यकता है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज को देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में आगे लाने के लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा राष्ट्रगान में भी सिंध का उल्लेख है। यह हमारी पहचान है और हम अंतरात्मा के साथ देश के विकास से जुड़े हुए हैं । विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा इस संगम में 81 देशो से सिंधी समाज के प्रतिनिधि भाग लेने आए हैं । हम सभी को पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का वाहक बनना होगा ।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि गरीबों के उत्थान में समाज मदद करें । भारत विश्व गुरु था, है और रहेगा। समाज को देश के सभी क्षेत्र के विकास में योगदान देना होगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.