Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

यूरेनियम खनन से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

जयपुर, (9 सितम्बर 2025)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि सीकर जिले की तहसील खण्डेला में यूरेनियम खनन से सम्बंधित परियोजना के तहत कार्यकारी संस्था यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड (UCIL) की ओर से लगभग 3 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। इस परियोजना के माध्यम से 1 हजार 623 नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसमें लगभग 80 प्रतिशत स्थानीय लोग शामिल होंगे।
गोदारा प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का खान एवं पेट्रोलियम मंत्री की तरफ से जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सीकर जिले की तहसील खण्डेला में यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड (UCIL), Atomic Minerals Directorate for Exploration and Research (AMD) एवं Department of Atomic Energy (DAE) केंद्र सरकार द्वारा खनिज यूरेनियम की विस्तृत खोज (Exploratory Mining) का कार्य करवाया जा रहा है। जिसमें मौके पर DECLINE व उससे संबंधित कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने कहा कि तीनों ही संस्थाओं द्वारा देश में अन्य स्थानों पर संबंधित क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि खण्डेला में भी जनहित को ध्यान में रखकर हरसंभव विकास किया जाएगा।
इससे पहले विधायक सुभाष मील के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र खण्डेला की ग्राम पंचायत रोयल में खनिज यूरेनियम का खनन कार्य संचालित नहीं है। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा सीकर जिले की तहसील खण्डेला में UCILके पक्ष में खनिज यूरेनियम एवं एसोसिएटेड मिनरल्स 1086.46 हैक्टेयर क्षेत्र के खनन पट्टा आवंटन हेतु मंशा पत्र (Letter of Intent)  23 जून, 2022 को जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त मंशा पत्र क्षेत्र में निजी भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही Right to Fair Compensation and Transparency in Land Acquisition, Rehabilitation and Resettlement Aсt, 2013के प्रावधानों के तहत प्रक्रियाधीन है। इन प्रावधानों के तहत ही UCIL द्वारा अधिग्रहण एवं पुनर्वास किया जाना प्रस्तावित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.