Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
चिड़ावा, (9 अगस्त 2025)। शनिवार को रक्षाबंधन के पर्व पर चिड़ावा पंचायत समिति के प्रधान रोहिताश धागड़ की अगुवाई में ग्राम पंचायत सारी में ग्रामीणों ने पेड़ों के राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणजनो ने रक्षासूत्र बांधकर एवं मंगल गीत गाकर पौधों के रक्षण की जिम्मेदारी भी ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहिताश धागड़ विशिष्ट अतिथि कुलदीप कुल्हार प्रशानिक अधिकारी डालमिया सेवा संस्थान का ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ा बजाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि रोहिताश जी ने बताया कि पेड़ लगाना बहुत बड़े पुण्य का कार्य है उन्होंने दैनिक जीवन में पेड़ के महत्व को बड़ी बारीकी से रोजाना आने वाले कार्यों के माध्यम से समझाया तथा ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान, ग्राम पंचायत के मनरेगा श्रमिक, ग्रामीण भामाशाह के संयुक्त प्रयास से तैयार किए गए पौधारोपण स्थलों का निरीक्षण कर खुशी जाहिर की एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों के लिए संस्थान एवं ग्राम पंचायत के कर्मचारियों की प्रशंसा भी की। कुलदीप कुल्हार डालमिया सेवा संस्थान ने रक्षा बन्धन पर्व को जनसहभागिता एवं संगठात्मक सहभागिता का पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण के भाव की प्रशंसा कर उपस्थित मातृ शक्ति की इस अनूठी पहल के लिए सहृदय धन्यवाद दिया।
जल एवं ग्रामीण समन्वयक संजय शर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों में 6000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं जो वर्तमान में अच्छी हालत में है। उन्होंने ग्राम पंचायत मनरेगा श्रमिक, ग्रामीण जन, पंचायत के LDC राकेश बराला द्वारा पौधारोपण के लिए मिलने वाले सहयोग की प्रशंसा की। सरपंच उम्मेद सिंह बराला ने आगंतुको एवं ग्रामीण महिलाओं का आभार जताया कि उन्होंने रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर समय निकाल कर वृक्षों के राखी बांध रक्षाबंधन मनाया। जनप्रतिनिधि सरजीत चौधरी ने उपस्थित ग्रामीणों को पेड़ों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के मुख्य गेट से अंदर तक इंटरलॉक सड़क बनवाने की मांग रखी इस पर उन्होंने जल्द ही प्रस्ताव प्राप्त कर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान डालमिया सेवा संस्थान के कृषि एवं वानिकी समन्वयक शुभेंद्र भट्ट ने भी अपने विचार रखे इस अवसर पर प्रताप नारायण भट्ट, ममता भट्ट, राकेश महला, सुलोचना, विमला शर्मा मनरेगा मेट, राजेंद्र पचार, देवकरण, महावीर , मोहनलाल मिस्त्री, चंद्रकला,बबीता भाटीवाड़, वीरेंद्र, धर्मपाल, शेर सिंह, रघुवीर महावर, घीसाराम, शीशपाल बराला, आदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।