Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जोधपुर आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की अगवानी

केन्द्रीय गृह मंत्री नव चयनित 10000 कॉनिस्टेबल को राजस्थान पुलिस अकादमी में शनिवार को नियुक्ति पत्र का करेंगे वितरण

जयपुर, (10 जनवरी2026)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का शनिवार को जोधपुर आगमन पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनकी जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर अगवानी की।

केन्द्रीय गृह मंत्री शनिवार को जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस में नव चयनित 10000 कॉनिस्टेबल को नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे।

एयरफोर्स स्टेशन पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, विधायक अतुल भंसाली, विधायक देवेंद्र जोशी और बाबू सिंह राठौड़, पूर्व राज्यसभा सांसद  नारायण पंचारिया,पूर्व राज्यमंत्री प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़ व मेघराज लोहिया, राजेंद्र पालीवाल, त्रिभुवन सिंह भाटी, ज्योति ज्याणी, संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.