Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

‘स्वच्छता अभियान‘ के तहत निदेशक सहित कार्मिक और अधिकारियों ने श्रमदान कर की सफाई

जयपुर, (16 दिसंबर 2025)। राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘स्वच्छता अभियान‘ के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मुख्यालय अंबेडकर भवन परिसर में निदेशक  आशीष मोदी की अगुवाई में सभी कार्मिकों एवं अधिकारियों ने 2 घंटे तक सफाई कर श्रमदान किया।
निदेशक ने मंगलवार की सुबह अंबेडकर भवन स्थित सभी कक्षों में साफ सफाई का जायजा लिया और अधिकारियों को निरंतर सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बेसमेंट में पार्किंग के बेहतर रखरखाव और वर्षों से जमें सामान की तुरंत नीलामी कर सफाई करने की निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी कार्मिकों ने स्वेच्छा से श्रमदान कर पार्किंग क्षेत्र को साफ किया।
मोदी ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि प्रशासनिक दक्षता और सार्वजनिक सेवा की गुणवत्ता से भी जुड़ी हुई है। एक स्वच्छ सरकारी कार्यालय न केवल कर्मचारियों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखता है, बल्कि आम नागरिकों के मन में शासन के प्रति विश्वास भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छता अभियान‘ की सफलता तभी संभव है जब हम इसे नियमित कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाएं, न कि केवल विशेष अवसरों तक सीमित रखें।
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक प्रशासन  जेपी बैरवा, अतिरिक्त निदेशक  नसीम खान, अतिरिक्त निदेशक छात्रावास  अरविंद सैनी सहित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.