Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू,18 जुलाई ।। लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा 18 जुलाई 2023 को परमवीर चक्र विजेता हवलदार पीरूसिंह जी के 75वें शहीद दिवस के उपलक्ष में उनकी प्रतिमा पर मगंलवार प्रातः 8: 00 जिला कलेक्टर डॉक्टर खुशाल यादव, जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह, एडिशनल कलेक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ एवं कर्नल हेमसिंह शेखावत, सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी, लायंस क्लब झुंझुनू के पदाधिकारी, सदस्य, लायंस क्लब गौरव के सदस्यो की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष एमजेएफ अमरनाथ जांगिड़, सचिव लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, कोषाध्यक्ष लायन शिव कुमार जांगिड़, उपाध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत, कार्यक्रम संयोजक लायन डॉक्टर उम्मेद सिंह शेखावत, लायन डॉक्टर एन एस नरूका जॉन चेयर पर्सन,एमजेएफ लायन डॉक्टर उमर कुरेशी, महिपाल सिंह, जवाहर सिंह, कैलाश चंद्र टेलर, गोपालकृष्ण गुप्ता, सुरेश चंद्र मोदी, संपत राम पुरोहित, लियो राहुल जांगिड़, अशोक सोनी, राम प्रताप कुमावत, डॉक्टर हनुमान सिंह शेखावत, प्रेम प्रकाश एओ सैनिक बोर्ड, डॉक्टर मूल सिंह, शिवकुमार शर्मा, रतन लाल शर्मा, ओमप्रकाश जांगिड़, केसी सिंघानिया, शक्ति सिंह शेखावत, रणवीर सिंह शेखावत, कर्नल हेम सिंह बुंदेला, संपत जी बारूपाल, पुरुषोत्तम जांगिड़, मिश्रा राम झाझडिया, रघुनाथ पोद्दार, शकुंतला पुरोहित, नागरमल जांगिड़ एवं डॉक्टर डीएन तुलस्यान आदि सदस्यों ने शहीद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजकीय पीरूसिंह विद्यालय के प्रिंसिपल सुमित्रा झाझडिया के नेतृत्व में स्कूल की छात्रा करिश्मा ने देश भक्ति गीत गाया। कार्यक्रम संयोजक लायन डॉक्टर उम्मेद सिंह शेखावत द्वारा परमवीर चक्र विजेता हवलदार मेजर पीरूसिंह सिंह जी के जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
जरूरतमंद छात्रों को स्कूल बैग व लेखन पाठ्य सामग्री वितरण
राजकीय पीरु सिंह माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम के प्रायोजक व संयोजक लायन डॉक्टर उम्मेद सिंह शेखावत के आर्थिक सौजन्य से 50 जरूरतमंद छात्रों को स्कूल बैग व लेखन पाठ्य सामग्री वितरण की गई ।जिसमें स्कूल स्टाफ, कर्नल हेमसिंह शेखावत व लॉयंस क्लब झुंझुनू के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
फूड फॉर हंगर कार्यक्रम प्रातः 10:00 इंदिरा रसोई रेन बसेरा नगर परिषद में फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के अंतर्गत 51 जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन करवाया गया जिसके प्रायोजक लायन डॉ उम्मेद सिंह शेखावत थे। जिसमें क्लब के पदाधिकारी एवंअन्य सदस्य उपस्थित थे।