Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

शहीद दिवस के मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशालय में दी गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

जयपुर, (30 जनवरी 2026)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशालय में अधिकारियों और कार्मिकों ने प्रातः 11 बजे 2 मिनट का सामूहिक मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

अतिरिक्त निदेशक श्री जेपी बैरवा ने मौन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का सपना एक ऐसे भारत का था, जहाँ हर व्यक्ति को समान अधिकार मिले, जहाँ जाति, धर्म और वर्ग के आधार पर कोई भेदभाव न हो, और जहाँ प्रेम, सहिष्णुता और भाईचारा बना रहे।

बैरवा ने कहा कि हमें केवल राष्ट्रपिता को याद ही नहीं करना चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प भी लेना चाहिए।

इस अवसर पर वित्तीय सलाहकार अंजू सिंह, अतिरिक्त निदेशक नसीम खान, रीना शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण और कार्मिकगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.