Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत को दी श्रद्धांजलि

झुंझुनू,(4 जुलाई 2025)। आज आकाश निःशुल्क योग केंद्र सूरजगढ़ में संरक्षक रेणु भुडनपुरिया के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर उनके चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर नमन करके श्रद्धांजलि दी गई।जाट समाज के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाक्टर राजेश चेतीवाल व विशिष्ट अतिथि जनता फाउंडेशन के चैयरमेन सन्दीप खीचड़ थे। जगदेव सिंह खरड़िया ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय शिकागो धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने इतना अच्छा उद्बोधन दिया कि अमेरिका के नागरिक उनके दिवाने हो गये।एक अखबार ने अपने मुख्य पृष्ठ पर लिखा कि जिस देश में इतने अच्छे विद्वान हों वह धर्म प्रचारक भेजना मुर्खतापूर्ण काम है। पतंजलि मिडिया प्रभारी बबिता खीचड़, ओमप्रकाश भुडनपुरिया ने भी स्वामी जी के जीवन और और उनके देश के लिए दिये गये योगदान के बारे में विस्तार से बताया तथा उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।इस अवसर पर गुरूजी प्रीतम सिंह खुगांई, पतंजलि महिला महामंत्री सरिता लुनायच, सुनिता लोहान, गितिका गोयल, रीतु गोयल, आशा डाबला, नक्ष, अनन्या, पुनम शर्मा, रेणु, के एल मिश्रा ,मुनेश पुनिया आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.