Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर, (4 जुलाई 2026)। शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता डॉ. समित शर्मा ने शनिवार को बताया कि सहकार सप्ताह कार्यक्रम की श्रृंखला में राज्य स्तरीय वृक्षारोपण की शुरूआत सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक द्वारा चित्तौड़गढ़ में प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक में वृक्षारोपण कर की गई। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत प्रदेश की प्रत्येक सहकारी संस्था द्वारा अपने परिसर या सार्वजनिक स्थलों पर पांच-पांच पेड़ लगाये गये हैं। इन सभी पौधों की जियो-टेगिंग करवाई जा रही है और साथ ही पौधों की देखभाल के लिये अधिकारियों एवं कार्मिकों को जिम्मेदारी दी गई है।
शासन सचिव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित किया एवं आह्वान किया कि वे ग्रीन को-ऑपरेटिव इनिशियेटिव्स की मुहिम के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेकर पर्यावरण को भविष्य की पीढी के लिये सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा कि ग्रीन को-ऑपरेटिव इनिशिएटिव के तहत सहकारी समितियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण तथा किसानों की आय बढाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिये सोलर उर्जा, रासायनिक खाद की जगह जैविक एवं नैनो फर्टिलाइजर्स का प्रयोग तथा बूंद-बूंद सिंचाई जैसी तकनीक का प्रयोग, अधिकाधिक वृक्षारोपण आदि के लिये किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर राज्य स्तरीय वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित राइसेम परिसर में किया गया।