Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

भारतीय सेना के शौर्य एव सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के शौर्य का विश्व में कोई सानी नहीं है- रामलाल शर्मा

झुझुनू (21 मई 2025)। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर किए गए आतंकवादियों के खात्मे को लेकर भारतीय सेना के शौर्य एव सम्मान में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अगुवाई में गाँधी चौक से शहीद स्मारक तक तिरंगायात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एव पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर गाँधी चौक से रवाना किया ।इस अवसर पर बोलते हुए रामलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर 9 से अधिक आतंकी ठिकानों को नष्ट कर सौ से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने भारत का शीश विश्व पटल पर ऊंचा किया है। भारतीय सेना के शौर्य और साहस का विश्व में कोई सानी नहीं है।इनके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, विधायक राजेंद्र भांबू, धर्मपाल गुर्जर, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सुभाष पुनिया, जिला महामंत्री राजेश दहिया, भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा , पूर्व ज़िलाध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्यारेलाल ढुकिया, यात्रा संयोजक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, श्रीमती सुशीला सिगड़ा, विश्वंभर पूनिया, राजेश बाबल ने भी यात्रा को संबोधित किया। तिरंगा यात्रा में उपस्थित जनसमूह भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अगुवाई में डीजे पर देश भक्ति गीतों की धुन पर 108 मीटर लंबे तिरंगे झण्डे के साथ सैकड़ो तिरंगे लहराते हुए भारत माता की जय, भारतीय सेना ज़िंदाबाद, वंदे मातरम् के जयघोष के साथ गांधी चौक से प्रारम्भ होकर एक नम्बर रोड होते हुए कलेक्ट्रेट सर्किल स्थित शहीद स्मारक तक पहुंचे जहाँ पर पुष्पमाला व पुष्पांजलि अर्पित की और वीर सैनिकों का भारत माता का सम्मान ऊँचा करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा लोटिया, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, महावीर ढाका, जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, सुनीता स्वामी, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सरोज श्योराण, सुधा पंवार, सावित्री सैनी, अरुणा सिहाग, मंजू चौहान, ममता शर्मा, किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप मीणा, चिड़वा प्रधान रोहिताश्व धांगड़, राकेश सहल, चंद्र प्रकाश शुक्ला, सौरभ सोनी, पार्षद विजय कुमार सैनी, प्रमोद जानू, प्रमोद बुड़ानिया, कुलदीप पुनिया,संजय पारीक, मेजर जयराम सिह, सूबेदार अमरसिंह, धर्मपाल भांबू, संदीप पांडेय, मुरली मनोहर शर्मा, नरेंद्र सिंह राठौड़, अनिल जोशी, हरिकिशन शुक्ला, संजय मोरवाल, जयप्रकाश चौधरी, सुमेर कड़वासरा, बाबुलाल वर्मा, गोविंद सिंह राठौड़, जिला महामंत्री युवा मोर्चा निखिल शर्मा, जिला मंत्री हनुमान सिंह सांखला, तिरंगा यात्रा जिला सह संयोजक राजू मराठा , अशोक शर्मा , मोहित ताम्रायत, अभिषेक गेट, कपीश बेनीवाल, जयसिंह नूनिया, रामनिवास सैनी, डा सुरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, स्काऊट गाईड के अधिकारी एव जवान, नर्सिंग विद्यार्थी, अधिवक्ता, डॉक्टर, शिक्षक, व्यापारी सहित जिलेभर से गणमान्यजन ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.