Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

छावणी बाजार में 31 मार्च को मासिक अवकाश रहेगा

झुंझुनू (30 मार्च 2025)। श्री गल्ला व्यापार संघ झुंझुनू के निर्णय अनुसार मासिक अवकाश के संदर्भ में महीने के आखिरी दिवस पर 31 मार्च को बाजार बंद रहेगा। जानकारी देते हुए गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष आनंद टीबडा एवं सचिव विपिन राणासरिया ने बताया कि पिछले काफी समय से छावनी बाजार के व्यापारी मासिक अवकाश के अंतर्गत महीने के अंतिम दिवस पर बाजार बंद करते आ रहे हैं इस क्रम में 31 मार्च को छावनी बाजार बंद रखने का निर्णय रखा गया है। महीने के अंतिम दिवस 31 मार्च को जोशियों की कुटिया से लेकर छावनी बाजार एवं गोल मंडी बालाजी तक जो भी खुदरा एवं थोक की दुकान है पूर्णतया बंद रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.