Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

13 अप्रैल को जयपुर में होगी राजस्थान राज्य के प्राईवेट स्कूल्स की राज्य स्तरीय तीसरी “सार्थक संगत”

झुंझुनू,(11 अप्रैल 2025)। गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के क्रांति मिशन के अंतर्गत तीसरी “सार्थक संगत” का आयोजन रविवार, 13 अप्रैल 2025 को जयपुर के वैशाली नगर स्थित होटल रॉयल ललित में होगा। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल अलायंस (निसा), प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) एवं स्वयं सेवीशिक्षण संस्था संरक्षण समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान तथा अपॉर्च्यूनिटी एज्यू फायनान्स व एवांस एज्यूकेशन लोन्स के सहयोग से आयोज्य इस अभिनव आयाम में राज्य भर से प्राईवेट स्कूल्स के लीडर्स एवं क्रिएटिव स्कूल डायरेक्टर्स सहभागिता करेंगे। निसा के राजस्थान प्रभारी डॉ. दिलीप मोदी के मुताबिक सार्थक संगत एक अद्भुत आयोजन है, यह तीसरी संगत भी जून 2024 में बीकानेर में आयोजित पहली तथा अक्टूबर 2024 में कोटा में आयोजित दूसरी संगत की तरह ही बहुत ही सार्थक एवं प्रभावी रहेगी। पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि इस दौरान विभिन्न स्कूल्स के डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स एवं प्रतिनिधियों को “ज्ञान गौरव” एज्यूकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय संगत के दौरान नियोजित विषयों पर विशद विचार विमर्श किया जाएगा। स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संरक्षण समिति, जयपुर के अध्यक्ष डॉ. भूपराम शर्मा ने बताया कि 7 सत्रों में चलने वाला यह कार्यक्रम सुबह ठीक 9 बजे आरंभ होगा तथा शाम को 6 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनूप सिंह शेखावत के नेतृत्व में समिति के सदस्यों द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.