Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (30 जनवरी 2025)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
राज्यपाल बागडे ने कहा कि विश्व भर में शांति, अहिंसा और समानता का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी युगपुरुष थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सत्य, न्याय और श्रम के उनके आदर्शों के मार्ग पर चलते हुए “विकसित भारत” के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।
शहीद दिवस पर राजभवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वीराज सहित सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा नमन किया।