Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थानीय जनों से राज्यपाल ने किया संवाद, कहा दोनों ही पर्वतीय प्रदेश भारत के भाल

राज्यपाल ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम स्थापना दिवस पर दी बधाई और शुभकामनाएं

जयपुर, (20 फरवरी 2024)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल मिश्र ने राजभवन में मंगलवार को इन दोनों ही राज्यों के निवासियों से मुलाकात कर उनसे संवाद भी किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि उत्तर-पूर्व के यह दोनों ही राज्य भारत की संप्रभुता से जुड़े जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की अनूठी धरोहर लिए है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की प्राकृतिक संपन्नता और भेदभाव रहित परस्पर मेलजोल की संस्कृति की भी इस दौरान विशेष रूप से सराहना  की।
राज्यपाल मिश्र ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश  और मिजोरम विविधता में एकता की भारत भूमि के विशिष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के लिए सभी को मिलकर कार्य करने पर भी जोर दिया। इससे पहले उन्होंने इन दोनों राज्यों की स्थापना से जुड़े इतिहास और संविधान से जुड़ी भारतीय संस्कृति के बारे में भी स्थानीय जनों से संवाद किया।
अरुणाचल  प्रदेश  और मिजोरम के लोगों ने स्थापना दिवस पर राजभवन में आने के अपने अनुभव साझा कर राज्यपाल मिश्र का आभार जताया। मिजोरम की आपुई और फेली ने गीत और मिजोरम अरुणाचल के लोगों ने वहां की संस्कृति से जुड़ी समवेत प्रस्तुति दी। सभी ने बाद में राजभवन स्थित संविधान उद्यान का अवलोकन कर सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव गौरव गोयल और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.